420 ग्राम गांजा सहित आरोपी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा अपराधिक गतिविधियो में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 प्रभारी अशोक कुमार की टीम ने गांजा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दिलीप मूल रुप से दिल्ली जैतपुर हर्ष विहार का तथा वर्तमान में पंचशील कॉलोनी पल्ला का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से पल्ला चौक नजदीक पल्ला पुल से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 420 ग्राम गांजा बरामद किया हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना पल्ला में अवैध नशा तस्करी करने की धारों में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गांजा को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास किसी व्यक्ति से खरीद कर लाया था। आरोपी गांजा को पुडिया बनाकर 100/150 रुपए में बेच देता है। आरोपी नशा करने का आदि है। आरोपी पहले ऑटो ड्राईव करने का काम करता था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!