क्राइम ब्रांच 85 ने चोरी के मुकदमे में आरोपी को किया गिरफ्तार

  • चांदी की 1 जोड़ी पायल, 1 तागड़ी, 1 माला, 1 मूर्ति, 1 अंगूठी तथा 4000 नकद बरामद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच 85 प्रभारी जोगिंद्र सिंह की टीम ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अभिषेक उर्फ लल्लन उर्फ आबिद है जो उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले का रहने वाला है और फिलहाल फरीदाबाद के हरकेश नगर में रह रहा था।

क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर आरोपी को एक बटन दार चाकू सहित पुलिस थाना पल्ला एरिया से काबू किया। आरोपी को काबू करके थाने लाया गया जहां उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ शुरू की गई जिसमें आरोपी ने बताया कि उसने 10 दिन पहले थाना पल्ला एरिया के एक घर से कुछ आभूषण तथा पैसे चोरी किए थे।

आरोपी की शिनाख्त पर उसके कब्जे से आभूषण बरामद किए गए जिसमें चांदी की 1 जोड़ी पायल, 1 तागड़ी, 1 माला, 1 मूर्ति, 1 अंगूठी तथा ₹4000 नकद शामिल थे। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है और इससे पहले भी चोरी की कई वारदातों में जेल जा चुका है। आरोपी एक महीने पहले ही 10 महीने की जेल काटकर बाहर आया था और बाहर आते ही उसने फिर से चोरियां करनी शुरू कर दी।

आरोपी चोरी करते समय अपने बचाव के लिए बटन दार चाकू अपने पास रखता था ताकि यदि कोई उसे पकड़ने की कोशिश करें तो वह चाकू से हमला करके फरार हो जाए। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!