खंड स्तरीय भूमिका निर्वहन एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

फरीदाबाद, 29 नवंबर। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी नंबर-5 में खंड स्तरीय भूमिका निर्वहन एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, गुरुग्राम के निर्देशानुसार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पाली की विंग डीआरयू के तत्वाधान में इस प्रतियोगिता में कुल 9 टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य करणपाल द्वारा की गई। भूमिका निर्वहन प्रतियोगिता में राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाली ने प्रथम स्थान और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अजरोंदा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

लोक नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी-3 को प्रथम स्थान और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 21d को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। दोनों कार्यक्रमों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहने वाली यह टीम आगे चलकर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। आयोजक विद्यालय के प्राचार्य करण पाल द्वारा सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र और शील्ड से सम्मानित किया गया। इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल में डॉ ऋषि पाल शर्मा, मीनाक्षी, सरस्वती और पूनम कुमारी ने विशेष भूमिका निभाई। कार्यक्रम का विशिष्ट मंच संचालन डाइट पाली के विंग इंचार्ज प्रवक्ता जलवंत सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!