खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटा, चार घायल

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 24 नवंबर। सेक्टर 62 स्थित नवादा गांव में बीती रात खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फट गया। इस घटना में एक परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने बताया कि सेक्टर 62 स्थित नवादा गांव में रहने वाले प्रेम पाल के घर पर बीती रात को खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फट गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में रोशनी, प्रेमपाल तथा शांति सहित चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!