फरीदाबाद पुलिस की बड़ी उपलब्धि, वाणिज्य मात्रा (Commercial quantity) में मादक पदार्थ जब्त
272 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपित गिरफ्तार, 25 लाख रुपये के करीब है मार्केट वैल्यू

- उत्तर प्रदेश से दिल्ली सप्लाई करने आया था अवैध नशा, अपराध शाखा सेक्टर 56 की टीम ने बाईपास रोड सेक्टर 37 से किया काबू
फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। एक और सफलता हासिल करते हुए अपराध शाखा सेक्टर 56 की टीम ने 29 जून को वाणिज्य मात्रा (Commercial quantity) में 272 ग्राम स्मैक बरामद कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान आमीर शाह (22) वासी उदयपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार 28 जून की रात के समय अपराध शाखा सेक्टर 56 की टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि बाईपास रोड सेक्टर 37 नजदीक शमशान घाट के पास एक व्यक्ति अवैध नशा के साथ मौजूद है। जिस पर अपराध शाखा सेक्टर 56 की टीम ने बताये गये स्थान पर रेड की तथा एक व्यक्ति को काबू किया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपित से अवैध नशा 272 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिस पर थाना सराय ख्वाजा में एनडीपीएस एक्ट की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
जांच में सामने आया कि आमिर शाह उत्तर प्रदेश से बस में सवार होकर वाणिज्य मात्रा (Commercial quantity) में मादक पदार्थ 272 ग्राम स्मैक लेकर आया था, जिसको दिल्ली में सप्लाई करना था। जिसके लिये उसको ₹15000 मिलने थे।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार बरामद स्मैक की मार्केट वैल्यू करीब 25 लाख रुपये है। अपराध शाखा की टीम, आरोपित को 3 दिन पुलिस रिमांड पर लेकर आगामी कार्रवाई कर रही है।



