नहर में कूदी 16 वर्षीय लड़की का शव पुलिस ने प्रतापगढ़ पुल के पास नहर से किया बरामद

फरीदाबाद : नहर में कूदी 16 वर्षीय लड़की का शव पुलिस ने प्रतापगढ़ पुल के पास नहर से बरामद किया! 2 दिन से फरीदाबाद पुलिस और एचडीआरफ की टीम द्वारा लड़की की तलाश के लिए लगातार किए जा रहे थे प्रयास! चौकी प्रभारी मनोज कुमार, ईएसआई कन्हैया, एएसआई देवेंद्र, हवलदार सोनू की टीम ने नहर से शव को किया बरामद!

लड़की अपने परिवार के साथ सेक्टर 8 चौकी एरिया में गुडगांव कैनाल के पास बनी झुग्गियों में रहती थी। लड़की का पिता मजदूरी करता है। लड़की के पिता ने उसे किसी बात को लेकर डांट दिया था जिस लड़की नाराज थी! घटना 27/28 मार्च रात करीब 11:00 की है जब लड़की ने नहर में छलांग लगा दी थी!

पुलिस की ईआरवी टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और लड़की की तलाश करने का प्रयास किया गया परंतु लड़की नहीं मिल पाई! एसीपी बल्लभगढ़ विनोद कुमार, थाना सेक्टर 8 व पुलिस चौकी सेक्टर 8 प्रभारी ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!