गुलामी की ओर बढ़ता व्यापारी वर्ग !

गुरुग्राम (मदन लाहौरिया) 22 अगस्त। आज हरियाणा प्रदेश में छोटे से लेकर बड़े स्तर तक के सभी व्यापारी प्रदेश सरकार के द्वारा बार बार दुकानें बंद करवाने के आदेश से बहुत ज्यादा परेशान हैं! हरियाणा की भाजपा सरकार के गृहमंत्री अनिल विज एक मदारी की तरह अपनी डुगडुगी अलग ही बजाते हुए हर बार दुकानें बंद करने के लिए अचानक ही आदेश दे देते हैं! प्रदेश के छोटे छोटे व्यापारी व रेहड़ी पटरी वाले दुकानें बंद करने के इन आदेशों से इतने ज्यादा परेशान हो चुके हैं कि आने वाले समय में हरियाणा सरकार के इन तानाशाही वाले आदेशों से दुखी हो कर हजारों की संख्या में छोटे छोटे व्यापारी व रेहड़ी पटरी वाले आत्महत्या करने को मजबूर हो जायेंगे!

ये गरीब दुकानदार बड़ी मुश्किल से अपनी दुकानें खोल कर काम शुरू करते हैं और धीरे धीरे ग्राहक इन की दुकानों पर जब आने शुरू हो जाते हैं तो इतने में ही हरियाणा सरकार के तानाशाही वाले आदेश आ जाते हैं कि दुकानें बंद करो! यह कहां का इंसाफ है! क्या हरियाणा सरकार इन गरीब दुकानदारों को कमाते हुए देख नहीं सकती या हरियाणा सरकार के भाजपा नेताओं के पेट में दर्द इतना ज्यादा हो जाता है कि ये गरीब दुकानदार अपनी रोजी रोटी क्यों कमा खा रहे हैं?

छोटे छोटे दुकानदार व मध्यम वर्ग के दुकानदार की दुकान जब दो दिन बंद हो जाती है तो उनका ग्राहक टुट जाता है! इसी प्रकार रेहड़ी पटरी का काम करने वाले गरीब लोगों की रेहड़ी पटरी जब दो दिन नहीं लगती तो उन के ग्राहक भी कई कई दिन तक नहीं आते! यह एक गंभीर विषय है!

हरियाणा के गुरुग्राम शहर के छोटे छोटे दुकानदारों व गरीब रेहड़ी पटरी वालों का जीवन एक किस्म से गुलामी वाला हो गया है! गुरुग्राम के बस स्टैंड से बाजार जाने वाली गली में दुकान करने वाले तीन गरीब दुकानदारों को आज पुलिस ने जबरदस्ती धमका कर दो घंटे तक बस स्टैंड की पुलिस चौकी में गैर क़ानूनी तरीके से बंधक बना कर रखा व उन्हें जबरदस्त मानसिक तौर पर परेशान किया गया! उन के साथ साथ दो या तीन रेहड़ी वालों को भी नाजायज तौर पर पुलिस चौकी में बिठा कर तंग किया गया! हरियाणा की भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन भाजपा नेताओं के आशीर्वाद से छोटे छोटे गरीब दुकानदारों को पूर्णतया गुलाम बनाने पर उतारू है!

मध्यम वर्ग का व्यापारी भी गुलाम की तरह ही है क्यों कि अपनी दुकान व अपना सामान होने के बावजूद भी प्रदेश की भाजपा सरकार की मर्जी के अनुसार ही अपनी दुकानें खोल सकता है वरना दुकानें बंद रखनी पड़ती हैं! अब तो ऐसा लगने लगा है कि गुरुग्राम में तो दुकानें खोलने के लिए भी हरियाणा सरकार को गुंडा टैक्स देना पड़ेगा!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!