घर पर करें पूजा-अर्चना, डिजिटल माध्यम से होंगे हनुमान जी के दर्शन : पवन वशिष्ठ

फरीदाबाद। श्री संकट मोचन हनुमान मंडल हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में चैत्र मास की पूर्णिमा के दिन पूजन का विधान है और यह परंपरा कई सालों से चली आ रही है। लेकिन पूरे देश में लोक डाउन के चलते मंदिर समिति के प्रधान पवन वशिष्ठ ने समिति से जुड़े हुए और सारे लोगों से राय करने के बाद यह फैसला किया कि कानून की पालना करते हुए आम लोगों के लिए मंदिर का पट बंद रहेगा इसलिए सभी रस्में और आयोजन सांकेतिक तौर पर मंदिर से जुड़े महंत और पुजारी जेठमल श्रीराम और लक्ष्मी नारायण ही करेंगे।

राम भक्त हनुमान जी के दर्शन डिजिटल माध्यम से ऑनलाइन कराने के लिए पूर्व से तैयारी पूर्ण कर ली गई है। मंदिर समिति से जुड़े लोगों का आग्रह है कि सब लोग अपने घरों में रहकर के पूजा अर्चना करें, हनुमान चालीसा का पाठ करें, तुलसीदास जी ने स्पष्ट रूप से लिखा है ‘नासै रोग हरे सब पीरा जपत निरंतर हनुमत वीरा’। इसलिए यह हमारा विश्वास है कि हनुमान जी पूरे विश्व का कल्याण करेंगे। प्रशासन के सहयोग के लिए भंडारे प्रसाद का जो कार्यक्रम चल रहा है वह सुचारू रूप से चलता रहेगा। जिसमें मुख्य रूप से प्रफुल्ल शर्मा, मुकेश वर्मा, मनमोहन शर्मा, ललित गर्ग, संदीप शर्मा, अशोक, बृज बिहारी त्रिवेदी, पवन, जोशी व प्रशासन के लोग सहयोग कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!