चलती ट्रेन में युवती की हत्या

सीहोर : मध्य प्रदेश के सीहोर में रात चलती ट्रेन में हमलावरों ने 21 वर्षीय एक युवती का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया और फिर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना इंदौर-बिलासपुर ट्रेन में सीहोर रेलवे स्टेशन से करीब दो किलोमीटर पहले हुई। मृत युवती की पहचान मुस्कान हादा के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि यात्रा कर रहे लोगों ने चलती ट्रेन में चिल्लाने की आवाज सुनी और तभी युवती अपनी सीट की तरफ भागती हुई आई और गिर पड़ी। पुलिस ने बताया कि मृतका के भाई ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि, आरोपी पहले ही फरार हो चुके थे। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!