जिलाधीश जितेंद्र यादव ने एक और अफगानिस्तानी नागरिक को प्रदान की भारतीय नागरिकता

फरीदाबाद, 25 मई। जिलाधीश जितेंद्र यादव ने एक और अफगानिस्तान के नागरिक को नागरिकता प्रदान की है। उन्होंने नागरिकता प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि स्वयं के अच्छे भविष्य के साथ साथ देश के हित में बेहतर कार्य करना। जिससे देश का हित होगा और आपका भविष्य भी उज्जवल होगा। जिलाधीश जितेन्द्र यादव ने अफगानिस्तान के 21 वर्षीय परमीत सिंह को भारतीय नागरिकता प्रदान की है। जिलाधीश जितेंद्र यादव ने उन्हें यह भारतीय नागरिकता भारतीय नागरिक क्लिप अधिनियम 1955 की धारा-5(1) (क) के तहत भारतीय नागरिकता विधिवत रूप से प्रदान कर दी है ।

अफगानिस्तान निवासी परमीत सिंह ने बताया कि वे 21 जुलाई 2001 जन्म से ही उनके परिवार के साथ भारत के हरियाणा प्रांत के फरीदाबाद जिला में रह रहे हैं।

उन्होंने बताया कि उन्होंने भारत सरकार के गृह मंत्रालय में अपनी भारतीय नागरिकता प्राप्त करने के लिए आवेदन दिया था। उस आवेदन को आज बुधवार को डीसी जितेंद्र यादव ने मूर्त रूप देकर हमें भारतीय नागरिकता प्रदान की है। परमीत सिंह ने आगे बताया कि फिलहाल हम पिता गुरमुख सिंह के साथ फरीदाबाद के एनआईटी-3 में बड़े हर्ष, खुशी, प्रेम और उल्लास के साथ रह रहे हैं। भारत में हमें बहुत ही बढ़िया और अच्छा जीवन मिला है। अब हम फरीदाबाद में बड़ी शान और शौकत से और प्रेम और भाईचारे के साथ रह रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वह चिकित्सक की पढ़ाई की तैयारी कर रहे है। मेरे पिता भी गुरुद्वारो में डाक्टरी कर रहे हैं। माता गृहणी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!