जूनियर रेडक्रॉस और आर डब्लयू ए का सेनेटाइजेशन अभियान जारी

फरीदाबाद ! जूनियर रेडक्रॉस और रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 29 फरीदाबाद ने पिछले 50 दिनों से सम्पूर्ण सेक्टर को सनेटाइज करने का अभियान चलाया हुआ है। फरीदाबाद जूनियर रेडक्रॉस काउंसलर व एन एच तीन फरीदाबाद  कन्या विद्यालय के प्राचार्य रवीन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि प्रत्येक दूसरे दिन प्रत्येक पॉकेट के प्रत्येक मकान के मेन गेट, हैंडल आदि को उचित प्रकार से सेनेटाइज किया जाता है। रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के सचिव विकास कुमार, प्रशिक्षण अधिकारी इशांक कौशिक तथा फरीदाबाद सैंट जॉन एम्बुलेंस व रेडक्रॉस के अधिकारी मनोज कपिल ने भी सेक्टर 29 के सेनेटाजइजेशन अभियान की प्रशंसा की।

एन एच तीन फरीदाबाद विद्यालय की सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड से रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि कोविड़ 19 महामारी के कारण सोशल डिस्टेसिंग और मास्क आदि पहनने के बारे में भी विशेष ध्यान रखा गया तथा सभी को सामाजिक दूरी बनाए रखने के महत्व से अवगत करवाया गया। सम्पूर्ण सेक्टर 29 को सैनेटाइज करने के लिए आर डब्लयू ए के सभी पदाधिकारी और विशेष रूप से महासचिव सुबोध और टी सी सागर बढ़ चढ़ कर सराहनीय योगदान दे रहे हैं। आज सुबह 250 गज वाली पॉकेट में सेनेटिजेशन कार्य संपादित किया गया। मौके पर रवीन्द्र मनचन्दा, रेडक्रॉस से मनोज कपिल, टी सी सागर, रामकुमार और धर्मवीर की उपस्थिति में  सनेटाइज कर्मियों ने  संक्रमण को रोकने के उपाय किए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!