डा. धर्म संह पुन: आरडब्ल्यूए के प्रधान बनें

फरीदाबाद, 25 मार्च : आर.डब्ल्यू.ए झाड़सेतली की बैठक गांव झाड़सेतली स्थित पार्क में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से डॉक्टर धर्म सिंह को पुन: प्रधान चुन लिया गया है। इस बैठक में डॉक्टर धर्म सिंह के अलावा पदाधिकारी मोनू, चरण सिंह, दुर्गेश, जगदेव, कृष्ण, राम अवतार, राजेश, सुभाष, कमल, नेतराम, रणबीर, योगेश सहित अन्य पदाधिकारी गण मौजूद थे। उपस्थित आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रधान डॉक्टर धर्म सिंह ने कहा कि वह क्षेत्र की व्याप्त समस्याओं का निराकरण करवाने के लिए प्रयासरत हैं तथा बची हुई समस्याओं का भी प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जल्द से जल्द निराकरण करवाएंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!