दहेज हत्या के मुकदमे में 2 साल से फरार चल रहे सास-ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • आरोपी पति को पहले ही भेजा जा चुका है जेल

फरीदाबाद : पुलिस थाना सारण की टीम ने दहेज हत्या के मुकदमे में 2 साल से फरार चल रहे आरोपित सास ससुर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रोशन तथा उसकी पत्नी सविता का नाम शामिल है। आरोपी फरीदाबाद के पर्वतीय कॉलोनी के निवासी हैं। जून 2020 में आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें मृतक लड़की अनु के पिता ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2017 में अपनी लड़की की शादी पर्वतीय कॉलोनी के रहने वाले दीपक के साथ की थी। शादी के बाद लड़की के ससुराल वालों ने दहेज के लिए लड़की को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। लड़की के सास ससुर उसे छोटी छोटी बात को लेकर ताने देते थे और उसके साथ झगड़ा करते थे। कुछ समय पश्चात महिला के पति दीपक की नौकरी छूट गई जिसके कारण वह अन्नु को ओर ज्यादा परेशान करने लगे।

जून 2020 में अनु के पेट में दर्द हुआ जिसके पश्चात उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। फॉरेंसिक रिपोर्ट में सामने आया कि अनु को जहर दिया गया था। अनु के पिता की शिकायत के आधार पर अनु के ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मृतक अनु के पति आरोपी दीपक को वर्ष 2020 में गिरफ्तार कर लिया परंतु अनु के सास ससुर गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे थे जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा द्वारा एसीपी एनआईटी जितेंद्र राणा की देखरेख में एसएचओ एनआईटी इंस्पेक्टर जयबीर व एसएचओ सारण राजेश बागड़ी की अगुवाई में टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित सास ससुर को कल डबुआ कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक पूछताछ करके आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!