त्रिपुरा सरकार की रेजिडेंट कमिश्नर सोनल गोयल ने किया सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ

सूरजकुंड, 01 अप्रैल। आजादी के 75वे अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में चल रहे 35वें अंतर राष्ट्रीय शिल्प मेले में बीती शाम आयोजित सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। त्रिपुरा सरकार की रेजिडेंट कमीश्नर सोनल गोयल ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। काजल रूरल इलेक्ट्रिकल कारपोरेशन भारत सरकार और हरियाणा पर्यटन निगम के एमडी डा. नीरज कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

इस मौके पर मुख्य अतिथि रेजिडेंट कमिश्नर सोनल गोयल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सूरज कुंड मेला हरियाणवी कला और संस्कृति का बेजोड़ संगम है। हरियाणा प्रदेश की मिट्टी के कण-कण में देश भक्ति के साथ-साथ वीरता की झलक देखने को मिलती है।

श्रीमती गोयल ने कहा कि सूरजकुंड मेले ने हरियाणा को विश्व में एक अलग पहचान दी है। उन्होंने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय मेले ने कला के क्षेत्र में देश व विश्व को नई दिशा दी है। सूरजकुंड का यह मेला कला व संस्कृति का कुंभ है। अपनी सांस्कृतिक धरोहर को विश्व तक पहुंचाने में कामयाब हो रहे हैं।

उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कला व संस्कृति को जिंदा रखने के लिए हरियाणा सरकार हमेशा अग्रिणी रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव जरूरी कदम उठा रही है। उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने वाले मालदीव और हरियाणवी कलाकारों को बधाई दी।

इन गणमान्य व्यक्तियो की रही मौजूदगी :
इस मौके पर सेवा भारती संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुधीर,पराग अभ्यंकर जी,आवास बोर्ड हरियाणा के पूर्व चेयरमैन और बीजेपी महासंपर्क अभियान के अध्यक्ष संदीप जोशी सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!