थाना एनआईटी की टीम ने स्नैचिंग की वारादात को अंजाम देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपी पर पूर्व में फरीदाबाद, दिल्ली, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में चोरी, स्नैचिंग, लूट, अवैध हथियार के 7 मुकदमें दर्ज है।

फरीदाबाद- पुलिस उपायुक्त एनआईटी कुलदीप सिंह के द्वारा अपराधिक गतिविधियो में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशानिर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए थाना एनआईटी प्रबंधक इंस्पेक्टर-राजेश की टीम ने स्नैचिंग के मुकदमें में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आसिफ कुरैशी(28) वर्तमान समय में एनआईटी नंगला में तथा मूल रुप से उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के बस अड्डा के पास रहता है। आरोपी को पुलिस टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से ओल्ड रेड लाई के पास से काबू किया है। आरोपी को मुकदमें में अन्य आरोपियो के व मोबाईल फोन की बरामदगी के संबंध में पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर 2 दिन पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपी पर जांच के दौरान सामने आया है कि पूर्व में फरीदाबाद, दिल्ली, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में चोरी, स्नैचिंग, लूट, अवैध हथियार के 7 मुकदमें दर्ज है। जिनमें आरोपी जमानत पर है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!