राष्ट्रपति ने चेतन चौहान के निधन पर दुख जताया

नयी दिल्ली ! राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के निधन पर दुख जताया और कहा कि वह शानदार क्रिकेटर एवं जमीन से जुड़े नेता थे। मशहूर बल्लेबाज चौहान की रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई। महामारी के कारण उन्हें करीब 36 घंटे तक जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया था। वह 73 वर्ष के थे।

कोविन्द ने ट्वीट किया, ‘‘यह सुनकर दुख हुआ कि उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान अब नहीं रहे।’’ राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘वह शानदार क्रिकेटर थे और जमीन से जुड़े नेता थे। साथ ही वह एक अच्छे सांसद भी रहे। उनके परिवार, मित्रों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं।’’

चौहान उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में सैनिक कल्याण, होमगार्ड और सिविल सुरक्षा मामलों के मंत्री थे। उनके परिवार में पत्नी और पुत्र विनायक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!