दीपक शर्मा को इंटेलीजेन्स मीडिया एसोसिएशन का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया

फरीदाबाद 30 अगस्त। इंटेलीजेन्स मीडिया एसोसिएशन (आईएमए) पत्रकारों के मान-सम्मान एवं स्वभाभिमान का एक मंच, दिल्ली से संचालित व देश के 29 राज्यो में सक्रिय है। इंटेलीजेन्स मीडिया एसोसिएशन (आईएमए) के संस्थापक/राष्ट्रीय संयोजक नरेन्द्र एम. चतुर्वेदी एवं आईएमए कार्यसमिति नियंत्रक समिति की संस्तुति पर आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राय ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार कर दीपक शर्मा शक्ति को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है। उक्त जानकारी संगठन की महासचिव निशा सिंह ने दी।
दीपक शर्मा शक्ति अतुल्य लोकतंत्र के मालिक एवं संपादक हैं। यह काफी न्यूज़ पेपर और पत्रिकाओं में काम कर चुके हैं तथा कई सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े हुए हैं।



