दुष्यंत चौटाला ने झुग्गीवासियों को आश्वासन दिया कि उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा

फरीदाबाद,15 फरवरी। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने स्थानीय सेक्टर-4 में प्रेम नगर व पटेल नगर में सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी अवैध झुग्गीयों को हटाने के संंबंध में झुग्गीवासियों को आश्वासन दिया कि उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। दुष्यंत चौटाला ने यह आश्वासन स्थानीय लघु सचिवालय के नजदीक सेक्टर-9 में जाने वाले मार्ग पर बड़ी संख्या में धरना दे रहे झुग्गीवायिों को दिया। उन्होंने कहा कि आगामी दो दिनों में सिंचाई विभाग से जमीन संबंधी कागजात मंगवाकर उन्हें चैक किया जाएगा तथा इसके बाद इसपर उचित निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ विधायक नरेंद्र गुप्ता, जन नायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजाराम सहित अन्य मौजिज व्यक्ति मौजूद थे।



