डबुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत व्यक्ति पर डंडो व रॉड से हमला करने के मामले में 3 और आरोपी गिरफ्तार

क्राईम ब्रांच NIT की कार्रवाई, पांच को किया जा चुका है पहले ही गिरफ्तार

फरीदाबाद : 13 अक्टूबर की रात डबुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति पर डंडो व रॉड से हमला करके चोटिल करने के मामले में कार्रवाई करते हुये क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने 3 और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान अभिषेक, विवेक वासी डबुआ कालोनी व सौहेल वासी गांव पल्ला के रुप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार गाजीपुर रोड डबुआ निवासी एक व्यक्ति ने थाना डबुआ में दी अपनी शिकायत में बताया कि 13 अक्टूबर की रात को वह परचून की दुकान पर दूध लेने जा रहा था तभी 10/15 व्यक्तियों ने उस पर डंडो व रोड से हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गया। जिस संबंध में थाना डबुआ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि शिकायतकर्ता सागर के साथ आरोपित विकास उर्फ मुन्ना व सौरव भाटी की आपस में पुरानी रंजिस चली आ रही है। जिसके चलते सौरव ने अभिषेक, विवेक व सौहेल व अन्य के साथ मिलकर 13 अक्टूबर की रात को शिकायतकर्ता से मारपीट की थी। सौहेल से लोहे का सरिया, अभिषेक व विवेक से डंडा बरामद हुआ है। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!