धार्मिक समारोह के दौरान संभवत: विषाक्त भोजन करने के बाद चार लोगों की मौत

दाहोद (गुजरात), 14 दिसंबर : गुजरात के जनजातीय बहुल दाहोद जिले के एक गांव में एक धार्मिक समारोह के दौरान संभवत: विषाक्त भोजन करने के बाद चार लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य बीमार हो गाए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में भर्ती लोगों में से दो की हालत गंभीर है और उनका देवगढ़ बरिया के अस्पताल में उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि भुलवान गांव में जनजातीय समुदाय के एक पारंपरिक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान संभवत: विषाक्त भोजन करने से लोगों की मौत हुई या निवासियों ने कोई देसी शराब पी होगी। उन्होंने कहा कि मौत के सटीक कारण का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!