पंजाब में हो रहे प्रदर्शन के पीछे की वजह वहां की सरकार : जावड़ेकर

गोवा। कृषि कानूनों को लेकर देशभर में किसानों का प्रदर्शन जारी है। विपक्ष के नेता भी इस कानून का विरोध कर रहे हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गोवा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास देश के लिए बड़ा विचार है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, पंजाब में हो रहे प्रदर्शन के पीछे की वजह वहां की सरकार है। जावड़ेकर ने कहा, पीएम मोदी के पास देश के लिए बड़ा विचार है। जीएसटी के कारण हमें एक देश, एक टैक्स, कृषि कानून के साथ हमें एक देश, एक बाजार मिलेगा। नेशनल टेस्टिंग से हमें एक देश, एक परीक्षा मिलेगी और हमने एक देश, एक राशन कार्ड की भी घोषणा की है।

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, पंजाब के अलावा भारत में कहां विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं? वह भी उनकी सरकार के कारण हो रहा है अन्यथा यह हर जगह समाप्त हो गया है। वास्तव में, किसानों ने कृषि कानूनों का स्वागत किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!