faridabad news प्रदेश के विकास में सैनी समाज का अहम योगदान : नारायण सैनी

faridabad news : फरीदाबाद । फरीदाबाद के सारन में सैनी समाज चौबीसी पाल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सैनी समाज चौबीसी पाल के प्रधान नारायण सैनी ने की। इस अवसर पर सैनी समाज चौबीसी पाल के उपप्रधान जीतमल सैनी, वीर सिंह सैनी, राजेंद्र प्रसाद सैनी, गिर्राज सैनी, जय सैनी, सुनील सैनी, जसवंत पवार, शालिनी सैनी, बिजेंद्र सैनी, प्रहलाद सैनी, सुरेंद्र सैनी, दिनेश सैनी, देवी सैनी सहित सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।

बैठक में सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान सैनी समाज चौबीसी द्वारा की जा रही गतिविधियों एवं आगामी रूपरेखा के बारे में जानकारी दी गई। प्रधान नारायण सैनी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के विकास में सैनी समाज का अहम योगदान है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में सभी वर्गों के हितों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई है। सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पंक्ति में अंतिम छोर पर खड़े हुए व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

नारायण सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किए जा रहे है। बिना पर्ची और बिना खर्ची के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे है। सरकार द्वारा बेटियों को शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रत्येक जिले में महिला कॉलेज बनाए गए है। हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोले का कार्य सरकार द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है। युवाओं को नशे से दूरा रहना चाहिए। युवाओं को खेलों में भाग लेना चाहिए और देश व प्रदेश का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई गई है। सैनी समाज कृषि कार्यों से जुड़ा हुआ है। इसलिए समाज के लोगों को सरकार द्वारा चलाई गई स्कीमों का लाभ उठना चाहिए। उन्होंने कहा कि परम्परागत खेती को छोडक़र बागवानी की खेती करें। बागवानी की खेती नकदी फसलों में आती है। किसान फल,फूल व सब्जियों की खेती करें। इसके अलावा आधुनिक तरीके से खेती करें और आर्थिक रूप से मजबूत बनें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!