लोधी राजपूत जनकल्याण समिति फरीदाबाद द्वारा कल्याण सिंह का 88वां जन्मदिन मनाया गया

फरीदाबाद, 6 जनवरी। लोधी राजपूत जनकल्याण समिति फरीदाबाद द्वारा डबुआ कालोनी एनआईटी फरीदाबाद में पूर्व राज्यपाल राजस्थान एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश कल्याण सिंह का 88वां जन्मदिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवियों एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर व मिठाईयां बांट जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर लोधी राजपूत जनकल्याण समिति के संस्थापक लाखन सिंह लोधी ने गरीबों में कम्बल वितरित किए व उन्हें भोजन भी कराया।

इस अवसर पर लोधी राजपूत जनकल्याण समिति के संस्थापक लाखन सिंह लोधी ने बताया कि मा. कल्याण सिंह जब भाजपा की सरकार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें तब उन्होंने उत्तर प्रदेश की दशा और दिशा बदलने का सफल प्रयास किया और शिक्षा के क्षेत्र में नकल रोको अध्यादेश लाकर प्रदेश में उच्च कोटि की शिक्षा को आगे बढ़ाने का कार्य किया। प्रदेश से गुण्डागर्दी पर नकेल कस दी। जब-जब इतिहास में अयोध्या का नाम आएगा तब-तब कल्याण सिंह जी का नाम अवश्य लिया जाएगा। उत्तर प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी मा. कल्याण सिंह के पदचिन्ह पर चलकर उत्तर प्रदेश को नम्बर वन बनाने का प्रयास कर रहे है।

इस अवसर पर लोधी राजपूत जनकल्याण समिति के संस्थापक लाखन सिंह लोधी, समिति के अध्यक्ष रूप सिंह लोधी, धर्मपाल लोधी, रामगोपाल लोधी, महिपाल सिंह लोधी, शिवनाथ लोधी, फतेह सिंह लोधी, कंचन सिंह राजपूत, भाजपा के जिला सचिव भगवान सिंह, मानव सेवा दल के प्रधान संजीव कुशवाहा, मानव जनहित एकता परिषद के प्रदेश महासचिव सचिन तंवर, जगदीश, एडवोकेट सारिका टंडन, आशा लोधी, सुखदेवी लोधी, सुदर्शन कुमार, दीपक, दिनेश राघव, लक्ष्मण सिंह, सरदार शर्मा, अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा, उमेश कुण्डू, सुमित रावत, इनाम सिंह लोधी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं समाजसेवी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!