ठगी के लिए बनाया फेसबुक पेज, लुभाने के लिये डालते थे रील

डबुआ मंडी के आढती से ठग लिये 2,30,000 रुपये, तरबूज डिलीवर करने की हुई थी डील

  • साइबर थाना NIT ने मुख्य ठग सहित 2 आरोपी को जयपुर से किया गिरफ्तार

फरीदाबाद- डबुआ मंडी के एक आढती को तरबुज बेचने के नाम पर 2,30,000 रुपये की ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना NIT की टीम ने 2 आरोपितों को जयपुर से 21 जून को काबू किया है, जिनकी पहचान शुभम(27) व सुभाष(38) वासी जयपुर राजस्थान के रूप में हुई है। दोनों को माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार जांच में सामने आया कि सुभाष इस ठगी का सूत्रधार है। पहले वह जयपुर स्थित एक मंडी में आढती का काम करता था। लालचवश उसने अपने एक पार्टनर के साथ ठगी का धंधा आरंभ किया। उन्होंने एक योजना बनाई की फेसबुक पेज पर थोक में फल बेचने का एक पेज बनाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाया जाए। जिस पर सुभाष ने एक फेसबुक पेज बनाया, जहां पर थोक में फल बेचने की रील डाली जाती थी। फेसबुक पेज पर उसने एक नंबर भी डाल दिया था।

उस नंबर पर शिकायतकर्ता ने संपर्क किया तथा तरबूज खरीदने की बातचीत हुई। जिस पर आरोपित ने उसके पास वीडियो भेजी और एडवांस में पैसे जमा करने के लिये कहा। जिस पर शिकायतकर्ता ने पैसे भेज दिये। इसके बाद आरोपित ने अपने पार्टनर के साथ मिलकर अलग-अलग बहानो से शिकायतकर्ता से 230000 रुपए ठग लिये और फल उपलब्ध नहीं कराया।

जहाज में यह भी सामने आया है कि आरोपित का पार्टनर खाता उपलब्ध कराता था और पैसे निकाल दोनों उसको आपस में बांट लेते थे।

वहीं शुभम खाताधारक है जिसके खाते में ठगी के ₹230000 आए थे।

शुभम अनपढ़ है, वहीं सुभाष स्नातक है। साइबर थाना की टीम द्वारा आरोपित के पार्टनर की तलाश की जा रही है।

बता दें कि NIT फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी डबुआ मंडी में एक आढत की दुकान है। उसने एक फेसबुक पेज पर फल डिस्ट्रीब्यूशन की ऐड देखी और दिए गए नंबर पर संपर्क तरबुज खरीदने बारे बातचीत की। ठगों ने व्हॉट्सएप पर ही तरबुजों की वीडियो बनाकर भी भेजी, खरीद-फिरोख्त की बातचीत होने के बाद शिकायतकर्ता ने अलग-अलग ट्रांजेक्सन के जरिए विभिन्न खाता में 2,30,000 रुपये ठगों को भेज दिये, परंतु ना तो उसे तरबुजो की डिलीवरी मिली ना ही पैसे वापस मिले। शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!