अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को ऑटो सहित किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा डीएलएफ प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार की टीम ने वाहन चोर को ऑटो सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विक्की गांव नारवे जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश हाल हरकेश कॉलोनी पल्ला का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से ईएसआई अस्पताल 3 नम्बर से चोरी के ऑटो सहित काबू किया है। जिसका चोरी का मुकदमा थाना डबुआ में दर्ज है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने ऑटो को डबुआ कॉलोनी में घर के बाहर से चोरी बेचने व चलाने के लिए चोरी किया था। आरोपी पहले ऑटो चलाने का काम करता था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।



