पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर फरीदाबाद के कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी

फरीदाबाद, 21 मई। भारत रत्न एवं कम्प्यूटर क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को फरीदाबाद के कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने याद किया। इस अवसर ओल्ड फरीदाबाद सेक्टर-19 स्थित राजीव गांधी चौक स्थित राजीव पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर कोविड-19 गाइड लाईन की पालना करते हुए कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर हरियाणा कांग्रेस प्रदेश सचिव राजन ओझा, कांग्रेसी नेता एवं प्रगतिशील किसान मंच के अध्यक्ष सत्यवीर डागर, अशोक रखेजा, रमेश ओझा उर्फ टिंकू, देवेन्द्र शर्मा, देव सिंह, बाबूलाल सहित अन्य कांग्रेस जन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कांग्रेस प्रदेश सचिव राजन ओझा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में पीढ़ीगत बदलाव के अग्रदूत राजीव गांधी की अहम भूमिका है। उनकी दूरदर्शिता सदैव प्रेरणा देने वााली रही है। देश की एकता एवं अखंडता के साथ इक्कीसवीं सदी के नव भारत निर्माण की उनकी दूरगामी सोच के लिए राष्ट्र हमेेशा कृतज्ञ रहेगा।

प्रगतिशील किसान मंच के अध्यक्ष सत्यवीर डागर कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की बदौलत ही आज देश का किसान डिजीटल इंडिय़ा के तहत उन्नत किस्म की फसलों की जानकारी हासिल कर खेतों में अधिक पैदावार कर अधिक मुनाफा कमा रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!