हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस चौकी बस स्टेण्ड की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : डीसीपी बल्लबगढ़ राजेश दुग्गल के द्वारा अपराधिक गतिविधियो में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवई करते हुए थाना शहर बल्लबगढ़ प्रभारी सतीश की टीम पुलिस चौकी बस स्टैण्ड ने हत्या के प्रयास में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अमन बल्लबगढ़ की सुभाष कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी को पुलिस टीम ने अनपे गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से बल्लबगढ़ बस स्टैण्ड पैट्रलो पम्प के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने दोस्त के साथ संजय उर्फ शोले की जन्म दिन की पार्टी में 30 सितम्बर को आया था। किसी बात को लेकर कहा सुनी में आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मार पीट कर दी। जिसमें संजय उर्फ शोले के साथ अन्य 3 लोगो को चोट आई थी। जिसमें आरोपी के एक दोस्त ने चाकू से हमला किया था। पुलिस टीम के द्वारा आरोपियो की पहचान कर ली गई है। अन्य आरोपियो को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत मे पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!