प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिवस पर जूट के बैग वितरित किए गए

फरीदाबाद, 17 सितम्बर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए वीरवार को पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने के लिए ‘मोदी जी को हां, पोलीथीन को ना’ कार्यक्रम के तहत भाजपा द्वारा सेक्टर-16 की सब्जी मंडी में जूट के बैग वितरित किए गए। इन बैगों को वितरित किए जाने का मुख्य उद्देश्य यही है कि पोलीथीन का प्रयोग नहीं करना है तथा पर्यावरण को साफ-सुथरा बनाये रखने में हम सबको महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। इस मौके पर शिव गुप्ता, सुरेंद्र सिंह सांगा, नवीन पसरिचा, सरबजीत सिंह चौहान, जय कत्याल, राज तोमर व तेजेंद्र सिंह चड्ढा आदि पार्टी कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मूलचंद मित्तल, अजरौंदा मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह साहनी, टोनी पहलवान, अनुराग गर्ग व संदीप बंसल ने संयुक्त रूप से आमजन को पर्यावरण के प्रति सचेत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्मदिवस के उपलक्ष में पूरे भारत में सेवा दिवस के रूप में मोदी जी को हां और पोलोथीन को ना के तहत जुट के बैग वितरित करते हुए मनाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत निरंतर उन्नति के पथ की ओर अग्रसर हो रहा है।

उन्होंने बताया कि जब विपक्ष की भूमिका होती है तो कार्यकर्ता समाजहित के लिए संघर्ष करते हुए अपनी भूमिका निभाते हैं और जब सत्ता पक्ष होती है पार्टी के कार्यकर्ता सृजन की भूमिका निभाते हुए समाज हित के लिए कार्य करते हुए अपने दायित्व का बखूबी निर्वाहन करते हैं। समाज से जुड़े या विकास से जुड़े कार्यों में अपनी भूमिका निभाते हुए पार्टी को मजबूत करने का कार्य करते हैं। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं।



