फरीदाबाद : एसडीएम अपराजिता के मार्गदर्शन में शकुंतला रखेजा व शालू ने गर्भवती महिलाओं के घर-घर जाकर उनका परीक्षण किया

फरीदाबाद : गांव लढोली, बल्लभगढ़ एसडीएम अपराजिता के मार्गदर्शन व महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी शकुंतला रखेजा बल्लभगढ़ ग्रामीण की अध्यक्षता में सुपरवाइजर शालू ने आंगनवाड़ी वर्करस के साथ गर्भवती महिलाओं के घर-घर जाकर उनका परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान गर्भवती महिलाओं के खानपान से संबंधित चर्चा की गई व उनके स्वास्थ्य जांच कार्ड का आंकलन किया गया। उनको लोह तत्व युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने के लिए प्रेरित किया गया जिससे उनके शरीर में आयरन की मात्रा सही रहे तथा आने वाला बच्चा तंदुरुस्त हो। उन्हें समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए बोला गया। उन्हें यह भी याद दिलाया गया की आंगनवाड़ी वर्कर, आशा वर्कर, सुपरवाइजर एवं महिला पंच उनके लिए हर समय मौजूद है, वे उनके पास बेझिझक किसी भी सवाल एवं समस्या का समाधान हेतु जा सकती है।

गर्भवती महिलाओं का परीक्षण करने के बाद सुपरवाइजर शालू ने आंगनवाड़ी वर्करस एवं महिला पंच सुधा के साथ हाल ही में रेनू पत्नी राकेश के घर जन्मी दूसरी व अंजू पत्नी जयप्रकाश के घर जन्मी तीसरी बेटी के घर जाकर उनके परिवार को बधाई देते हुए ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया। उनको दोनों बच्चियों का जन्मोत्सव आंगनवाड़ी केंद्र में मनाने के लिए आमंत्रित किया।

गर्भवती महिलाओं एवं नव जन्मी बच्चियों के माता-पिता को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से भी अवगत कराया गया तथा यथा सूचित फॉर्म भरने के लिए भी प्रेरित किया गया। सरकार की इस पहल से गांववासी बहुत प्रोत्साहित थे तथा उन्होंने उत्सुकता पूर्वक आंगनवाड़ी सुपरवाइजर एवं वर्कर्स से अपनी समस्याओं का जिक्र किया व समाधान पाया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!