फरीदाबाद के महिला थाने में फस्ट एड बॉक्स (प्राथमिक उपचार पेटी) वितरित

फरीदाबाद । 26/11 के दिन मुम्बई ब्लास्ट में शहीद हुए जवानों को याद करते हुए टीम पुलिस की आवाज़ ने सेक्टर-16, फऱीदाबाद के महिला थाने में जाकर एसीपी जयपाल को फस्ट एड बॉक्स (प्राथमिक उपचार पेटी) दिए। फस्ट एड बॉक्स उन्होंने अपने पेट्रोलिंग गाडिय़ों में रखवाए और दुर्गा शक्ति की गाडिय़ों की इन्चार्ज को दिए। इसमें दीपक झा (राष्ट्रीय अध्यक्ष), सुमित शर्मा (जिला अध्यक्ष), नवदीप सिंह, डी. डी गोयल, संजीव कुशवाह, भावना धवन, रितु रतरा व पूरी टीम का सहयोग रहा। एसीपी ने सभी का तहे दिल से धन्यवाद किया।



