फरीदाबाद : जिला बार एसोसिएशन के वकील ने जीता बैस्ट बोलर का खिताब

फरीदाबाद : गाँव नचौली के क्रिकेट स्टेडियम में विभिन्न-विभिन्न जिला बार एसोसिएशन की क्रिकेट टीमों का मुक़ाबला हुआ, जिसमें दिल्ली, पलवल, गुरुग्राम, उत्तर प्रदेश की दस जिला बार एसोसिएशन की टीमों ने भाग लिया। बीते दिन जिला बार एसोसिएशन व पलवल की टीमों का मुक़ाबला हुआ जिसमें फऱीदाबाद व पलवल का मुक़ाबला बराबर रहा। यह मुक़ाबले 9 जनवरी से खेले जा रहे थे कल लीग मैच का अंतिम दिन था। लीग मैच में मैन आफ दा मैच हरबंस गोदारा को बैसट वालर व फाइटर ऑफ दी मैच के रूप में दिया।

मुख्य अतिथि के रूप में बार काउंसिल के पूर्व सदस्य ओ. पी. शर्मा, एडवोकेट शिवदत्त वशिष्ठ, पूर्व महासचिव कंवर दलपत सिंह एडवोकेट, पूर्व महासचिव सतवीर शर्मा, अनिल पाराशर, जोगिंदर नरवत, प्रकाश वीर नागर, नरेश रावत, विकास भडाना, मुकेश नैन, ओमवीर धनकड, अब्दुल वहीद, मंनजूर अली, एस एम शहनावाज, दिलराज चौधरी आदि गणमान्य लोग मौजूद थे। इन मैचों का आयोजन ओरिजनल कमेटी के सदस्य देवू कपासिया, सरफराज नवाज़, हरबंस गोदारा, सोनू डागर, सचिन सागवान द्वारा किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!