महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या !

लुधियाना, 26 मई ! लुधियाना में 29 वर्षीय एक महिला पुलिस कांस्टेबल ने जहर का सेवन कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि कलमजीत कौर को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत लाया गया घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि वह शहर की ट्रैफिक पुलिस टीम में तैनात थी। कलमजीत और उसका पति विवाद के कारण अलग रह रहे थे। दंपति के दो बच्चे हैं।



