पं. रविकांत शर्मा को मिला बेस्ट धुर्वा आरओ अवार्ड
होटल ललित में इंडियन ऑयल द्वारा किया गया था कार्यक्रम का आयोजन

दिल्ली/फरीदाबाद : इंडियन आयल कॉरपोरेशन लिमिटेड कम्पनी के दिल्ली मण्डल कार्यालय द्वारा वर्ष 2024 के लिए दी ललित होटल में वार्षिक डीलर सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गंगा पेट्रो डिस्ट्रीक्ट सेंटर सैक्टर-10 द्वारका नई दिल्ली के संचालक पं.रविकांत शर्मा को बेस्ट धुर्वा आरओ अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पं. रविकांत शर्मा को मनोज गुप्ता ईडी एण्ड स्टेट हैड डीएसओ और साथ में है।

अभिषेक शर्मा जीएम, आई/सी(आरएस) डीएसओ, संकल्प पालीवाल जीएम आरडीएच डीडीओ, सुमित खुराना डीजीएम (आरएस) डीडीओ, पुष्पेंद्र सिंह एएसएम(आरएस) साऊथ-वेस्ट एरिया इंडियन ऑयल द्वारा बेस्ट धुर्वा आरओ 2023 का अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में सीनियर सिटीजन लोगों ने पं. रविकांत शर्मा को शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर यूपी के लोकप्रिय ब्राह्मण नेता पंडित गोपाल शर्मा और राष्ट्रीय अध्यक्ष बुद्ध प्रकाश शर्मा एडवोकेट, राजेश कौशिक, राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित सोमदत्त शर्मा, मुनिराज शर्मा, सुखबीर शर्मा, केन्द्र प्रकाश शर्मा, राकेश स्वामी, धर्मेन्द्र पाल कौशिक ने उज्जवल भविष्य की कामना की।




