राहुल गांधी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या पर दुख जताया

नयी दिल्ली, 8 जुलाई : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या पर दुख जताया और भारत-जापान संबंधों को मजबूती देने में उनके योगदान को याद किया।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन से दुखी हूं। भारत और जापान के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका सराहनीय थी। वह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपने पीछे एक मजबूत विरासत छोड़ गए हैं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और जापान की जनता के साथ हैं।’’

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का, एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान गोली मारे जाने के बाद निधन हो गया। सरकारी प्रसारणकर्ता एनएचके ने यह जानकारी दी।

आबे (67) को पश्चिमी जापान के नारा में भाषण शुरू करने के कुछ मिनटों बाद ही गोली मार दी गयी थी। उन्हें विमान से एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी सांस नहीं चल रही थी और उनकी हृदय गति रुक गयी थी। अस्पताल में बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!