बीच सड़क वाहन खड़ा करके आमजन की शांति कर रहे थे भंग, पुलिस चौकी सेक्टर 7 की टीम ने चारों आरोपियों को किया काबू

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, इसी कड़ी में पुलिस चौकी सेक्टर 7 के टीम ने सार्वजनिक मार्ग अवरोध कर शांति भंग करने के एक मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को काबू कर एक गाड़ी को जब्त किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 जून को पुलिस चौकी सेक्टर 7 की टीम ने संत सूरदास मेट्रो स्टेशन की सड़क के बीच गाड़ी लगाकर आमजन का रास्ता अवरोध करने व शराब के नशे में शांति भंग करने के मामले में राहुल कुमार वासी राजीव कॉलोनी, अलिम खान वासी सेक्टर 56 फरीदाबाद, पंकज कुमार वासी राजीव कॉलोनी व चीकू वासी राजीव कॉलोनी फरीदाबाद को काबू कर गाड़ी नंबर HR 51 BX 9851 महिंद्रा XUV को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!