राज्य में लुप्त होती विभिन्न विधाओं में पारंगत गुरूओं का मांगा विवरण

फरीदाबाद, 11 जनवरी। उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज द्वारा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा के माध्यम से राज्य में लुप्त होती विभिन्न विधाओं में पारंगत गुरूओं का विवरण मांगा गया है, जोकि संबंधित विधाओं का प्रशिक्षण प्रदान करते हैं। उपायुक्त ने बताया कि विभाग ने मुख्यत: लोकनृत्यों, लोकगीतों, लोकगाथाओं, लोकनाटयों एवं विभिन्न लोकवाद यंत्रों आदि की प्रत्येक विधाओं के पारंगत तीन से चार प्रशिक्षक(गुरू) अपना नाम, पता एवं दूरभाष नंबर व अन्य विवरण उपायुक्त कार्यालय फरीदाबाद में देवें ताकि संबंधित विवरण विभाग को समय पर पहुंचाया जा सके। उन्होंने जिला के विभिन्न विधाओं में पारंगत गुरूओं से आह्वïन किया है कि वे उपायुक्त कार्यालय फरीदाबाद में संपर्क कर अपनी विधा से संबंधित विवरण दे सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!