फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, 4 आरोपी गिरफ्तार , 3 देसी कट्टा व एक देसी पिस्टल बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस क्राईम ब्रांच की टीमों ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 3 देसी कट्टा व एक देसी पिस्टल बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर 56 की टीम ने पवन(20) वासी आदर्श नगर फरीदाबाद को सारन एरिया से, क्राईम ब्रांच AVTS की टीम ने हिमांशुल(23) वासी पर्वतीय कालोनी फरीदाबाद को भडाना चौक से, क्राईम ब्रांच NIT ने दिपांशु(25) वासी गांव तिलपत फरीदाबाद को पल्ला एरिया फरीदाबाद से देसी कट्टा सहित व ओमकार(35) वासी गांव बदराम पलवल को NIT-4 एरिया फरीदाबाद से अवैध देसी पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। आरोपियों को माननीय न्यायलय मे पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!