दुकान से कपडे व पैसे चोरी करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

क्राईम ब्रांच सेक्टर-85 की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। 4 जनवरी को ग्रीनफील्ड कॉलोनी स्थित एक दुकान से कपडे व पैसे चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने सन्नी व जतिन वासी उत्तम नगर दिल्ली को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार नीरज वासी सेक्टर 82 फरीदाबाद ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी ग्रीनफिल्ड कालोनी में कपडे की दुकान है। 04.01.2026 को कोई नामालुम उसकी दुकान से कपडे, कैमरे व नकदी चुरा ली, जिस शिकायत पर थाना सूरजकुण्ड में संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया कि आरोपित आदतन चोर है, आरोपित सन्नी पर दिल्ली व फरीदाबाद में पहले भी चोरी के 37 मामले दर्ज है, वहीं जतिन पर 3 मामले दर्ज है। 4 जनवरी को दोनों ने ग्रीनफील्ड कॉलोनी स्थित एक दुकान का ताला तोडकर उसमें रखे कपडे व पैसे चुरा लिये थे। पुलिस ने आरोपितों से ₹7000 बरामद किये हैं। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!