जननायक जनता पार्टी लोकसभा फरीदाबाद कार्यालय का हल्का बड़खल आनंदवन ग्रीन में शुभारंभ

फरीदाबाद : जननायक जनता पार्टी लोकसभा फरीदाबाद कार्यालय का हल्का बड़खल आनंदवन ग्रीन में शुभारंभ लोकसभा प्रभारी रिशि राज राणा एवं सह प्रभारी राम मेहर ठाकुर के द्वारा किया गया! जिलाध्यक्ष कृष्ण जाखड़ की अध्यक्षता में जिला फरीदाबाद के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रभारी ऋषि राज राणा ने अपने संबोधन में पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में विस्तृत चर्चा की एवं लोकसभा के सह प्रभारी राम मेहर ठाकुर ने सदस्यता अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने का आह्वान किया व आने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया!

वहीं जिला अध्यक्ष कृष्ण जाखड़ ने अपने पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ योद्धा व बूथ सखी एवं मिशन दुष्यंत 2024 को मजबूती से सफल बनाने के लिए जोर दिया! कार्यक्रम को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया। हल्का प्रधान तिगांव उमेश भाटी, गुलाब सिंह रावत, भाई प्रेम कृष्ण आर्य, भाई नलिन हुड्डा, रिछपाल लांबा, आशुतोष गर्ग, श्याम सिंह, कमलजीत सिंह व सैकड़ो समर्पित कार्यकर्ता मौजूद रहे!



