भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने शहीद स्मारक पर जाकर स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को याद किया

फरीदाबाद : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने तिगांव मंडल में शहीद स्मारक पर जाकर स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को याद किया और उनके परिवार वालों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण जोशी, जिला अध्यक्ष राजबाला सरदाना, मंडल अध्यक्ष सपना शर्मा, जिला महामंत्री प्रतिभा तिवारी, ममता राघव, मेघना श्रीवास्तव, कुसुम महाजन आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का आयोजन तिगांव मंडल द्वारा किया गया। महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ताओं सहित गांव के लोगों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी और स्वतंत्रता के लिए वीरगति प्राप्त करने वाले वीर सपूतों के योगदान को याद किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!