महिलाओं व बेटियों के लिए मिशन जागृति का यह कौशल विकास आत्मनिर्भर केंद्र आगे भी इसी प्रकार काम करता रहेगा : लता सिंगला

फरीदाबाद : रोटरी क्लब फरीदाबाद कॉस्मोपॉलिटन ने मिशन जागृति के कौसल विकास आत्मनिर्भर सेंटर की महिलाओं और बेटियों को स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के बारे मे बताया और सभी को सनेटेरी पैड और निवया क्रीम वितरित किए।

इस अवसर पर रोटेरियन नीधि अग्रवाल ने उपस्थित सभी महिलाओं को उनके स्वस्थ्य के बारे में बताया, जब एक महिला स्वास्थ्य होती है तब वह प्रसन्न रहती है। वह अपने आप को सक्रिय, सृजनशील, समझदार तथा योग्य महसूस करती है। उसमें इतनी शक्ति व बल होता है की वह अपने दैनिक कार्य कर सके, परिवार व समाज में निर्धारित अपनी अनेक भूमिकाओं को निभा सके तथा दूसरों के साथ सन्तोषदायक सम्बन्ध बना सके। दूसरे शब्दों में कहें तो यह अभिप्राय है कि महिला का स्वास्थ्य उनके जीवन के हर पहलु पर प्रभाव डालता है फिर भी, अनेक वर्षों तक महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सेवा का अर्थ गर्भावस्था तथा प्रसव में दी जाने वाली मातृ स्वास्थ्य सेवाओं से अधिक कुछ नहीं रहा है। ये सेवायें आवश्यक हैं परन्तु ये केवल महिलाओं की, मां की भूमिका का ही ध्यान करती हैं। केवल बच्चे पैदा करने की क्षमता को छोड़ कर महिलाओं का स्वास्थ्य तथा उनसे सम्बंधित अन्य आवश्यकताओं को, पुरुषों की तुलना में कम महत्व दिया जाता है।

इस मौके पर रोटेरियन नीधि अग्रवाल, रोटेरियन अनुराधा गुप्ता, रोटेरियन प्रीति गर्ग, ने सभी को सनेटेरी पैड और निवया क्रीम वितरित किए। रोटरी क्लब फरीदाबाद कॉस्मोपॉलिटन प्रेसिडेंट आशीष अग्रवाल ने अपना संदेश मिशन जागृति के सेंटर पर सिलाई कढ़ाई और आर्ट क्राफ्ट सीख रही सभी महिलाओं, बेटियों को अपनी शुभकामनाएं दी!

मिशन जागृति की महिला जिला अध्यक्ष सुनीता रानी ने सभी को बताया कि ये प्राकृतिक प्रक्रिया अपने साथ कई सारी समस्याएं भी लेकर आती है। मासिक धर्म के दौरान अगर सही से रखरखाव और साफ-सफाई का ध्यान न रखा जाए तो कई तरह की गंभीर समस्याएं जन्म ले सकती हैं। ग्रामीण इलाकों में पानी, साफ-सफाई, शौचालय और सही जानकारी न होने की वजह से महिलाओं में कई गंभीर बीमारियां भी हो जाती हैं। इस समस्या से निपटने के लिए सबसे सही उपाय यह होता है कि जागरूकता बढ़ाई जाए और सैनिटरी पैड्स का इस्तेमाल किया जाए। लेकिन हमारे समाज में इसके बारे में बात ही नहीं की जाती, जिससे यह एक प्रकार की भ्रांति बनकर रह जाती है।

इस अवसर पर मिशन जागृति कि लता सिंगला ने सभी का आभार प्रकट किया और सभी रोटेरियन को भरोसा दिया कि मिशन जागृति का यह कौशल विकास आत्मनिर्भर केंद्र आगे भी इसी प्रकार महिलाओं, बेटियों के लिए काम करता रहेगा!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!