मानव सेवा दल ने झुग्गियों में जरूरतमंद लोगों को सैनिटाइजर, कपड़े व बिस्किट वितरित किए

फरीदाबाद 21 अक्टूबर। मानव सेवा दल द्वारा शिवाजी नगर की झुग्गियों में जरूरतमंद लोगों को सैनिटाइजर, कपड़े एवं बच्चों को केले बिस्किट आदि जरूरत की चीजें वितरित की गई। जिसमें मानव सेवा दल के प्रधान एवं आयोजक संजीव कुशवाहा, समाज सेविका तरसेम शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप शिक्षाविद डॉ एम पी सिंह, जिला टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान संदीप सेठी, समाजसेवी नरेश ठाकुर, डॉ. संजय वर्मा, सचिन तंवर, राजू बेदी, डॉ महेश वैध, हरदेव तायल, कमलेश मौर्य, हनी बक्शी आदि समाजसेवी उपस्थित थे।



