मीडिया प्रोफेशनल्स के लिए मेडिटेशन फॉर स्ट्रेस मैनेजमेंट का कार्यक्रम रखा गया

फरीदाबाद, 11 दिसम्बर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सैक्टर 46 की ओर से मीडिया प्रोफेशनल्स के लिए मेडिटेशन फॉर स्ट्रेस मैनेजमेंट का कार्यक्रम रखा गया।  इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रो. प्रदीप माथुर (पत्रकार, लेखक, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के विभागीय अध्यक्ष, दिल्ली) ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमें अपना कार्य तनाव मुक्त होकर करना चाहिए। सुबह हम थोड़ी देर राजयोग मेडिटेशन करें, अपनी मन की शक्ति को बढ़ायें, आने वाली परिस्थिति का धैर्यता से सामना करें और सत्य बात को ही लोगों के सामने लेकर आएं, बिना किसी प्रलोभन के अपना कार्य करें। 

दिल्ली हरिनगर से पधारे बीके सुशांक भाई (नेशनल कोर्डिनेटर मीडिया विंग, ब्रह्माकुमारीज) ने कहा कि नेगेविटी को पॉजिटिवी में परिवर्तन करने की कला सीखें। परमात्मा शिव से कनेक्शन जोडक़र अपने मन को शक्तिशाली बनाएं और टेंशन फ्री रहें। सेक्टर-19 से आईं हुईं हरीश दीदी ने सबका आशीर्वचन दिए।  सैक्टर-46 की इंचार्ज बीके मधु बहन ने कहा कि हमें अपनी सोच को सुंदर बनाना है। हम जो सोचेंगे वैसी हा हमारा जीवन बनेगा और हर रोज आधा घंटा राजयोग ध्यान का अभ्यास करने पर जोर दिया, जिससे हमारी आत्मा रूपी बैट्री चार्ज हो जाएगी तथा समाज को हम बेहतर बनाने में सहयोग दे सकते हैं। एनआईटी से आईं बीके पूनम बहन ने मेडिटेशन का अभ्यास कराया। शांति की अनुभूति कराई। बीके ज्योति बहन, बीके अश्विनी भाई ने सबका धन्यवाद किया। कई मीडिया प्रोफेशनल्स ने इस कार्यक्रम का लाभ उठाया। बीके बहनों ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। अंत में सभी ने परमात्मा की याद में बनाया ब्रह्म भोजन ग्रहण किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!