ऑनलाइन ट्रांसफर पोलिसी” के विरोध में कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध

फरीदाबाद 19 दिसंबर : राज्य कमेटी के आव्हान एवं दिशानिर्देश पर चरणबद्ध तरीके से जारी कर्मचारियों के संघर्ष की अग्रिम कड़ी में लगातार तीसरे दिन भी बिजली निगम के सभी चारों कार्यकारी अभियन्ता कार्यालयों पर कर्मचारियों ने ऑनलाइन ट्रांसफर पोलिसी के विरोध में दो घन्टे जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन के बैनरतले सेक्टर-23 के कार्यकारी अभियंता ऑपरेशन डिवीजन एनआईटी फरीदाबाद पर यूनिट प्रधान लेखराज चौधरी व सचिव मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में ऑनलाइन ट्रांसफर पोलिसी का डटकर विरोध जताया तथा सेक्टर-15 स्तिथ कार्यकारी अभियंता ऑपरेशन डिवीजन ओल्ड फरीदाबाद के प्राँगण में यूनिट ओल्ड के सचिव सत्यवान लोहचब के नेतृत्व में ऑनलाइन ट्रांसफर पोलिसी का विरोध जताया।

वहीं दूसरी ओर सेक्टर-68 स्तिथ कार्यकारी अभियंता ऑपरेशन डिवीजन ग्रेटर फरीदाबाद कार्यालय पर यूनिट के प्रधान सुनील चौहान व सचिव रविदत्त शर्मा की देखरेख में दो घंटे विरोध प्रदर्शन किया गया इसी के साथ साथ सेक्टर-6 गुडईयर चौक स्तिथ कार्यकारी अभियंता ऑपरेशन डिवीजन बल्लभगढ़ पर यूनिट के प्रधान मदनगोपाल शर्मा व सचिव सुरेन्दर कौशिक के नेतृत्व में प्रदर्शकारियों ने हल्ला बोल विरोध जताया । कर्मचारी नेताओं का कहना है । कि निगम मैनेजमेंट के मार्फ़त से सरकार कर्मचारियों के लिये इस तरह की शोषणकारी नीतियाँ लेकर आ रही है जो कतई भी बर्दाश्त नही की जाएगी। यह पोलिसी कर्मचारियों के लिये मौत के फरमान से कम नही है । क्योंकि तकनीकी कर्मचारी का काम जोखिम पूर्ण होता है और ऐसे में वह जब इस पोलिसी के तहत किसी नई जगज पर पोस्टिंग होगा तो उसे नई जगह व एरिये का बिल्कुल भी ज्ञान नही होगा जिसके लिये वह अनिभिज्ञ रहेगा ऐसे में बिजली की कौन सी लाइन किस फीडर से कनेक्ट है इसकी पूर्ण जानकारी के बगैर वह उस पर नही कर पायेगा और अगर करेगा भी तो वह दुर्घटना का शिकार होना स्वभाविक है । बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं में इजाफा होगा और निगम का भी आर्थिक नुकसान अधिक होगा । जिसके लिये प्रदेश का तमाम कर्मचारी इस ऑनलाइन ट्रांसफर पोलिसी के लागू होने से पूर्व आंदोलनरत है । कर्मचारी हितों की बात करने वाली सरकार और निगम मैनेजमेंट को इस पोलिसी पर रोक लगाते हुए विचार करना चाहिए।
प्रदर्शनरत कर्मचारियों में मामचन्द, राजेश शर्मा, अमरचन्द, सुभाष, सुशील, महेन्दर, सुमेर, हितेश, नसीब हिंदुस्तानी, विजय, सुरेश डूडी, मुकेश शर्मा, सुरेन्दर, मोनू, योगेंदर, परवीन, कुलदीप, दिगम्बर, जितेंदर, देवेंदर, जगदीश, पंकज खलेरी, परवीन बूरा, योगेश आदि काफी संख्या में कर्मचारी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे ।



