स्नैचिंग के मामले में फरार चल रहे आरोपी को क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने किया गिरफ्तार, आरोपी से वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा आपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर प्रभारी की टीम ने स्नैचिंग के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम मानसिंह है आरोपी राजस्थान के करौली जिले के गांव सलावद का तथा हाल में नई दिल्ली के पहलादपुर का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से फरीदाबाद की लक्कड़पुर एरिया के शमशान घाट के पास से थाना सराय ख्वाजा के स्नैचिंग के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपी के अन्य साथी बनवारी को पहले ही गिरफ्तार कर फोन बरामद किया जा चुका है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!