कंपनी से सामान चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा सामान बरामद

अपराध शाखा सेक्टर-85 टीम की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरी के मामलों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने कंपनी से सामान चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंद्र शेखर निवासी गांव कोकल महू, जिला बदायूं (उ.प्र.), हाल ए.सी. नगर, फरीदाबाद तथा अमित कुमार निवासी गांव मोहब्बतपुर, जिला हाथरस (उ.प्र.), हाल राजीव कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ARC मशीन टूल्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर धर्मेंद्र निवासी एनआईटी फरीदाबाद ने शिकायत दी थी कि उनकी कंपनी सेक्टर-58, फरीदाबाद में स्थित है और कम्पनी में लोहे व स्टील के रॉ मैटेरियल से ऑटोमोबाइल कंपोनेंट्स तैयार किए जाते हैं। पिछले कुछ समय से कंपनी के रॉ मैटेरियल और तैयार माल में लगातार अंतर पाया जा रहा था। जांच करने पर स्टॉक में गड़बड़ी सामने आई। इस संबंध में थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी चंद्र शेखर कंपनी में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था, जबकि अमित सुपरवाइजर था। दोनों आरोपियों ने आपसी मिलीभगत से कंपनी में आने वाले रॉ मैटेरियल से लगातार सामान चोरी किया। दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!