राम मन्दिर निर्माण के लिए एक लाख रूपये की धनराशि का चेक सौंपा

फरीदाबाद : राम मन्दिर निर्माण के लिए सामाजिक कार्यकर्ता रेशमा सिंह के घर पर राम मन्दिर निर्माण हेतू ग्रैटर कैलाश पार्ट 2 दिल्ली में घर पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इन्द्रेश कुमार राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू को मन्दिर निर्माण के लिए एसबीएम ग्रुप के डायरेक्टर मदन गोयल व फलोर मील के डायरेक्टर राजेश्वर गोयल ने एक लाख रूपये की धनराशि चेक सौंपा। मन्दिर निर्माण के लिए आए हुए प्रमुख लोगो ने धन इक्कठा किया।

भाज़पा के वरिष्ठ नेता शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि अयोध्या में बनाए जाने वाले राममन्दिर का निर्माण का विश्व में ऐतिहासिक महत्व होगा इस निर्माण में लोग बढ चढक़र धनराशि का दान करके अपनी भागीदारी दे रहे हैं। वशिष्ठ ने कहा कि विश्व में हर हिन्दू परिवार के साथ-साथ अन्य सम्प्रदाय व पंत भी धनराशि दान करके भागीदार बन रहे है। विश्व में यह मन्दिर एक अनूठा राममन्दिर बनेगा जिसकी अलग ही पहचान होगी। भारत देश में यह एक मिशाल बनेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!