राष्ट्रीय बालिका दिवस ! उज्ज्वल भविष्य लिए बालिकाओं का सशक्तिकरण जरूरी : मनचंदा

फरीदाबाद : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद में प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा के निर्देशानुसार जूनियर रेडक्रॉस, सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड और गाइडस ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हए कहा कि 24 जनवरी को देशभर में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जा रहा है। बालिकाओं के गिरते लिंगअनुपात के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए और उनके साथ समाज में होती असमानताओं को दूर करने के उद्देश्य से शुरू किया गया यह दिवस 2008 से हर वर्ष मनाया जाता है हर वर्ष इसकी अलग-अलग थीम भी रखी जाती है. इस वर्ष इसकी थीम है उज्ज्वल कल के लिए बालिकाओं का सशक्तिकरण।

प्राचार्य, जूनियर रेडक्रॉस और ब्रिगेड प्रभारी रविन्द्र कुमार मनचंदा ने बताया कि सरकार का ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान बालिकाओं के लिए चलाया गया एक बहुत अच्छा कदम है। इसके माध्यम से बालिकाओं और महिलाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों को उठाया जाता है, इस जागरूकता अभियानों के चलाने से महिलाओं के प्रति होने वाली कई अमानवीय प्रथाओं जैसे भ्रूण हत्या अब कम हो गए हैं। इन अभियानों से लोगों की मानसिकता को बदलने में मदद मिली है विशेष कर ग्रामीण इलाकों में बालिकाओं की शिक्षा को लेकर बहुत जागरुकता आई है। समाज के लोगों की मानसिकता पर इन अभियानों का काफी असर हुआ है। अब लोग बालिकाओं को बेटों के बराबर सम्मान और अधिकार दे रहे हैं। नेशनल गर्ल चाइल्ड डे के अवसर पर लड़कियों की सुरक्षा, शिक्षा, लिंग अनुपात, स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर अलग-अलग तरह के अभियान चलाए जाते हैं। लोगों को नुक्कड़ नाटकों के जरिए जागरुक किया जाता है। प

्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा, प्राध्यापिका जसनीत कौर, शिवम वाधवा, छात्रा निशा, सायना, अंजुम, पूनम, हर्षिका, तारा, ताबिंदा, सिमरन और निशा ने बालिका दिवस पर बालिका सशक्तिकरण और बालिका शिक्षा को अचूक हथियार बताया। प्राचार्य ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना से पूरे जीवन-काल में शिशु लिंग अनुपात में कमी को रोकने में मदद मिली है और महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों का समाधान सुनिश्चित हो रहा है तथा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को देश ने जनअभियान बनाया जिससे विद्यालयों में बेटियों के नामांकन में बढ़ोतरी व लिंगानुपात में अभूतपूर्व सुधार हुआ है प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हम बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!