“जहां चाह, वहां राह” — अपना घर सोसाइटी ने करके दिखाया , उद्घाटन कर जनता को किया समर्पित जनप्रतिनिधि और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए अपना घर सोसाइटी के लोगों ने एकजुट होकर समाज सेवा की एक अनोखी मिसाल पेश की। सोसाइटी के बाहर नाले के ऊपर अधूरी पड़ी सड़क, जो कई महीनों से जनता के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी, उसका निर्माण सोसाइटी के निवासियों ने अपने स्वयं के फंड से करवाया। यह कार्य ठेकेदार के द्वारा किया जाना था, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के चलते यह कार्य अधूरा पड़ा था।

पैदल चलने वाले बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिसे देखते हुए सोसाइटी के कुछ जागरूक नागरिकों ने अपने स्तर पर फंड इकट्ठा कर कार्य शुरू करवाया और उसे सफलतापूर्वक पूरा किया। आज वह सड़क जनता के लिए खोल दी गई है।

इस कार्य का उद्घाटन सोसाइटी के वरिष्ठ नागरिकों और पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर सोसाइटी के प्रधान राकेश शर्मा, ओमेंद्र लोहिया, अश्वनी राय, सुरेश मास्टर, नवीन चौधरी, दिनेश शर्मा, राम बैसोया, सरन बिहारी, बलिराम, अनिल तोशनीवाल, संतोष भारद्वाज, रामफल, जितेंद्र रॉय और पारस नाथ यादव सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

मौके पर उपस्थित लोगों ने प्रशासनिक और राजनीतिक तंत्र के प्रति गहरा आक्रोश व्यक्त किया और कहा कि यदि प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि इसी तरह गैरजिम्मेदार रवैया अपनाते रहे तो आने वाले समय में उनका बहिष्कार किया जाएगा। सोसाइटी का यह सामूहिक प्रयास समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!