रेती की चोरी रोकने गए पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव ने किया गिरफ्तार

  • दो आरोपी पहले भी किए जा चुके हैं गिरफ्तार

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव ने रेती चोरी रोकने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपीयों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई है। आरोपियों की पहचान मुकेश पुत्र त्रिलोक निवासी गांव घरबरा यूपी एवं दीपक पुत्र जनार्दन गांव घरबरा यूपी के रूप में हुई है। आपको बताते चलें कि दिनांक 27 नवंबर 2019 को तिगांव पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग रेती की चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो उपरोक्त आरोपीयों एवं आरोपियों के अन्य साथियों ने पुलिस टीम को घेर कर उन पर पिस्तौल से फायर कर जानलेवा हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। जिस पर आरोपीयों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत मामला थाना तिगांव में दर्ज किया गया था।

उपरोक्त मामले में आरोपियों के 2 साथी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं, दो आरोपी अब गिरफ्तार हुए हैं एवं चार अभी फरार है, उनको भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!